पर्यटन मंत्रालय स्मारकों को संवारने में करेगा मदद

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में आगामी अक्टूबर महीने में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान राजधानी में मौजूद 20 स्मारकों को संवारने के लिए पर्यटन मंत्रालय आर्थिक रूप से मदद करेगा।

मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, "दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों-2010 के दौरान केंद्र संरक्षित 20 स्मारकों को संवारने के लिए पर्यटन मंत्रालय के द्वारा अर्थिक मदद देने के लिए चुना गया है।"

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में जिन स्मारकों को सजाने-संवारने के लिए चुना गया है उसमें पुराना किला, खरूल मंजिल मस्जिद, शेरशाह गेट, शब्ज बुर्ज, सफदरगंज मकबरा, खान-ए-खाना मकबरा, बारा खम्भा (हजरत निजामुद्दिन), नजफ खान का मकबरा, फिरोज शाह कोटला, खूनी दरवाजा, ग्रीन पार्क में स्थित बिरान का गुम्बद, हौजखास में स्थित दादी पोती और छोटी गुमती, हुमायूं का मकबरा, दिल्ली गेट, जंतर-मंतर, लाल किला, अजमेरी गेट, किला राय पिथौड़ा और कुतुब मीनार शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि इन स्माराकों को सजाने-संवारने का काम राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+