बत्ती बुझाकर रहें कैंसर से महफूज!
ब्रिटेन और इजरायल के शोधकर्ताओं ने इस संबंध में जानकारी दी है। शोधकर्ताओं ने चूहे पर प्रयोग किया, जिसमें कैंसर के खतरे का पता चला।
लिसेस्टर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर चार्लेम्बस क्राइको के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने चूहों पर प्रयोग किया। शोधकर्ताओं ने कुछ चूहों को विद्युत की रोशनी में रखा और कुछ को अंधेरे। बाद में इनकी कोशिकाओं की जांच में पता चला कि बत्ती बुझाकर जिन चूहों को रखा गया था उनमें कैंसर का खतरा कम है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि कृत्रिम प्रकाश का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। क्राइको ने सलाह दी कि लोगों को रात में शौचालय आदि में विद्युत रोशनी का इस्तेमाल नहीं के बराबर करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications