इंफोसिस के शुद्ध लाभ में 4 फीसदी की वृद्धि (लीड-1)
कंपनी की तरफ से मंगलवार को कहा गया कि वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी को कुल 22,742 करोड़ रुपये की आय हुई जो पिछले वित्त वर्ष 2008-09 की तुलना में 4.84 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2008-09 में कंपनी की कुल आय 21,693 करोड़ रुपये थी। ये अांकड़े भारतीय लेखा मानक पर आधारित हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक प्रणाली (आईएफआरएस) के तहत कंपनी के कुल सालाना आय में 2.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी की कुल आय 1.3 अरब डॉलर है जबकि वित्त वर्ष 2008-09 में यह आंकड़ा 1.28 अरब डॉलर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications