परमाणु हथियारों में कटौती करें समृद्ध देश : मनमोहन

मनमोहन सिंह ने परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में दुनिया के नेताओं से कहा, "हम अमेरिका और रूस के बीच अपने परमाणु शस्त्रागार में कटौती के लिए हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह सही दिशा में उठाया गया एक कदम है।"

मनमोहन सिंह ने कहा, "समृद्ध परमाणु शस्त्रागार वाले सभी देशों से मैं आह्वान करता हूं कि वे अपने शस्त्रागार में भारी कटौती के जरिए इस प्रक्रिया को आगे और तेज करें। इससे अर्थपूर्ण नि:शस्त्रीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा।"

ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने अपने देशों के परमाणु शस्त्रागार में अब तक की सर्वाधिक कटौती करने पर सहमति जताई थी। दोनों नेता अपने परमाणु जखीरे में लगभग 30 प्रतिशत कटौती करने को सहमत हो गए हैं।

वैश्विक परमाणु ऊर्जा साझेदारी केंद्र की स्थापना की घोषणा के साथ ही सिंह ने वैश्विक, व्यापक और भेदभाव रहित परमाणु नि:शस्त्रीकरण का आह्वान किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+