'पाकिस्तान से परमाणु हथियार हासिल कर सकता है अलकायदा'

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका का मानना है कि आतंकवादी संगठन अलकायदा सक्रिय रूप से परमाणु हथियारों की की तलाश में है और इस बात का खतरा है कि वह पाकिस्तान जैसे देशों में मौजूद कुछ आपराधिक गिरोहों या परमाणु प्रयोगशालाओं में घुसपैठ बनाकर अपने इस मंसूबे को पूरा कर सकता है।

व्हाइट हाउस के आतंकवाद विरोधी मामलों के प्रमुख जॉन ब्रेनन ने सोमवार को बताया, "मेरा मानना है कि अलकायदा विभिन्न देशों में उन रास्तों की तलाश में है जिनके जरिए वह परमाणु रिएक्टर या सामग्री हासिल कर सके।"

परमाणु शिखर सम्मेलन के पहले दिन ब्रेनन ने पत्रकारों से कहा, "अलकायदा उन लोगों तक भी पहुंच सकता है जो उसकी पहुंच परमाणु सामग्री तक बना सकते हैं या फिर वे परमाणु हथियार बना सकने में सक्षम हैं।"

उन्होंने कहा, "इस बात के साक्ष्य हैं कि यह आतंकवादी संगठन ऐसा करने की फिराक में लगा हुआ है। मैं यह मानता हूं कि अब तक हम उसको सफल होने से रोकने में सक्षम रहे हैं।"

ब्रेनन ने इस बारे में राष्ट्रपति बराक ओबामा और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच रविवार को हुई मुलाकात में चर्चा का विवरण देने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि इस खतरे को देखते हुए इस बारे में पाकिस्तान सहित अन्य देशों से बातचीत जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+