भारत में वैश्विक परमाणु सुरक्षा केंद्र की घोषणा
परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में जुटे 47 देशों के नेताओं से मनमोहन ने कहा, "मुझे इस अवसर पर इस बात की घोषणा कर खुशी का अनुभव हो रहा है कि हमने भारत में एक वैश्विक परमाणु ऊर्जा केंद्र साझेदारी (ग्लोबल सेंटर फॉर न्युक्लियर एनर्जी पार्टनरशिप) स्थापित करने का निर्णय लिया है।"
इस नए केंद्र में चार स्कूल होंगे, जिनमें आधुनिक परमाणु ऊर्जा प्रणाली अध्ययन, परमाणु सुरक्षा, विकिरण सुरक्षा तथा स्वास्थ्य देखभाल, कृषि व खाद्य के क्षेत्रों में रेडियोआइसोटोप्स व विकिरण प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग में अध्ययन और शोध कार्य होंगे।
सिंह ने कहा, "हम इस केंद्र के कार्य को सफल बनाने के लिए इस उपक्रम में आप सभी देशों की, आईएईए की तथा दुनिया की साझेदारी का स्वागत करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications