गुर्दे की बीमारियों से मिल सकता है छुटकारा
वैज्ञानिकों ने जिन जीन्स की खोज की है, वह गुर्दे के कार्यो का नियंत्रण करती है। वैज्ञानिकों ने शोध के दौरान यूरोप के लगभग 70,000 लोगों के जीन्स का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने गुर्दे के कार्यो पर नियंत्रण करने वाले जीन्सों पर विशेष ध्यान दिया।
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के मुख्य शोधकर्ता डॉक्टर जीम विल्सन ने कहा, "गुर्दे से संबंधित इस कार्य से बीमारियों के इलाज में काफी सहायता मिलेगी।" इन जीन्सों की सहायता से गुर्दे से जुड़े पुराने रोग, जिसे सीकेडी कहा जाता है, के इलाज में चिकित्सकों सफलता मिल सकती है।
विल्सन ने कहा, "अभी हम शुरुआती दौर में हैं। सीकेडी के लेकर हम शोध कर रहे हैं। शोध कार्य संपन्न होने के बाद सीकेडी के इलाज में चिकित्सकों को उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications