एक विद्यालय में 39 भाषाओं के छात्र
समाचार वेबसाइट 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार ब्रिटेन के हुल में स्थित 'इंडेवर हाईस्कूल' में ऐसे छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ी है जिन्हें यहां की मातृ भाषा में बातचीत करनी नहीं आती है।
इन छात्रों में से अधिकतर पूर्वी यूरोप, कंबोडिया, कांगो और ताइवान के हैं। साथ ही इनमें कुर्द, अरबी, पोलिश, मैडरीन फारसी बोलने वाले भी हैं।
ब्रिटेन में जन्मे कई बच्चों के माता-पिता उनका दाखिला दूसरे विद्यालयों में कराने की कोशिश कर रहे हैं।
'इंडेवर हाईस्कूल' के प्रमुख चेरिस स्ट्रेकर इस समस्या को सुलझाने के लिए लोगों से मदद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें नई नियुक्तियां करने में कोई समस्या नहीं हैं, लेकिन इस मंदी के चलते यह अभी संभव नहीं हो पा रहा है।"
स्ट्रेकर ने कहा कि हुल में पांच वर्ष पहले कोई विदेशी चेहरा या दूसरी भाषा बोलने वाला कोई नहीं दिखता था, लेकिन अब शहर की मौजूदा स्थिति बदल चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications