मनमोहन ने की परमाणु प्रौद्योगिकी की वकालत

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैश्विक विकास के लिए परमाणु प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग की मंगलवार को वकालत की। इसके साथ ही सिंह ने 2022 तक भारत की स्थापित परमाणु विद्युत क्षमता को सात गुना से अधिक बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा बुलाए गए परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में जुटे 47 देशों के नेताओं से मनमोहन ने कहा, "हमारा लक्ष्य अपनी स्थापित क्षमता को वर्ष 2022 तक सात गुना से अधिक 35,000 मेगावाट तक तथा वर्ष 2032 तक 60,000 मेगावाट तक बढ़ाना है।"

मनमोहन सिंह ने उम्मीद जाहिर की कि यह सम्मेलन दुनिया को अपेक्षाकृत सुरक्षित बनाने के लिए ठोस निष्कर्षो की ओर बढ़ेगा।

सिंह ने कहा, "चिकित्सा, कृषि, खाद्य संरक्षण और स्चच्छ जल की उपलब्धता जैसे क्षेत्रों में परमाणु विज्ञान के विकास संबंधी अनुप्रयोग अब सुविकसित हो गए हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+