ओबामा के रात्रिभोज में मनमोहन से मिले गिलानी (लीड-1)

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के रात्रिभोज के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने मनमोहन सिह से चंद मिनटों की अनौपचारिक बातचीत की।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों नताओं ने हाथ मिलाए और एक-दूसरे का हाल-चाल पूछा। प्रवक्ता ने हालांकि इस मुलाकात के विवरण का खुलासा नहीं किया जबकि संवाददाता इसके लिए उन पर जोर डाल रहे थे।

इस सम्मेलन के दौरान भारत और पाकिस्तान के नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक को नजरंदाज किया है।

उल्लेखनीय है कि परमाणु बम बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को आतंकवादियों के हाथ न लगने देने के लिए एक विशेष योजना बनाने के उद्देश्य से वाशिंगटन में 47 देशों के नेता जुटे हैं।

राष्ट्रपति के अतिथि गृह ब्लेयर हाउस में रविवार दोपहर मनमोहन सिंह और गिलानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से अलग-अलग मुलाकात की लेकिन दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय बैठक से इंकार किया।

पिछले चार महीने में दूसरी बार बहुपक्षीय शिखर वार्ता के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने औपचारिक द्विपक्षीय बैठक से इंकार किया है।

भूटान की राजधानी थिंपू में 28-29 अप्रैल को होने वाली दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच बैठक होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन से पहले चर्चा से बचने के लिए दोनों देशों ने वाशिंगटन में द्विपक्षीय बातचीत से बचने का सावधानीपूर्वक निर्णय लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+