अमेरिका, ब्राजील के बीच सैन्य संधि
वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील और अमेरिका ने मिलकर एक सैन्य सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए।
समाचार एजेंसी ईफई के अनुसार ब्राजील के रक्षा मंत्री नेल्सन जोबिम और अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने सोमवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किया।
इस तरह की खबरों से इंकार किया गया है जिनमें कहा गया है कि ब्राजील सरकार ने करार में इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिकी सशस्त्र बल ब्राजील के सैनिक ठिकानों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
वाशिंगटन और बोगोटा के बीच हस्ताक्षर हुए समझौते में यह उल्लेख है कि अेमेरिकी सेना ब्राजील के सैनिक ठिकानों का इस्तेमाल कर सकती है।
यह समझौता पेटांगन में एक निजी बैठक के दौरान जोबिम और गेट्स के बीच हुआ।
जोबिम ब्राजील के राष्ट्रपति लूइज इनेसियो लूला डी सिल्वा के साथ सोमवार से शुरू हुए परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
इस संधि से दोनों देशों के बीच पारस्परिक सैन्य सहयोग का ढांचा विकसित हुआ है। इसमें तकनीकी और सैन्य अभ्यास शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications