सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा थरूर-आईपीएल विवाद
अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने कहा कि थरूर की कथित महिला मित्र सुनंदा पुष्कर की उस संस्था में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी है।
अपनी याचिका में अग्रवाल ने अदालत से मांग की कि या तो वह इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दे या अदालत द्वारा स्थापित विशेष जांच दल से जांच कराया जाए।
मेसर्स रेन्देवू स्पोर्ट्स वर्ल्ड लिमिटेड के नाम कोच्चि की आईपीएल फ्रेंचाइजी हासिल करने में थरूर की कथित भूमिका के बारे में मीडिया में आई खबरों का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने कहा कि थरूर ने अपनी कथित महिला मित्र के लिए उस संस्था में मुफ्त में पांच प्रतिशत (70 करोड़ रुपये) की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अपने सरकारी पद का दुरुपयोग किया है।
अग्रवाल ने आरोप लगाया है, "पुष्कर एक भारतीय व्यापारी परिवार से हैं और उनके परिवार का दुबई में कारोबार है। पुष्कर को थरूर के साथ देखा जाता रहा है और राजनीतिक व सामाजिक हलकों में उन्हें थरूर की भावी पत्नी के रूप में पेश किया जाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications