कश्मीर के 4,000 कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

जम्मू, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को राज्य सरकार से तीन महीने में मांग को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद सरकारी कर्मचारियों के एक वर्ग ने हड़ताल खत्म कर दी। इससे राज्य मशीनरी ने भी राहत की सांस ली है।

सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नजीर अहमद ने मंगलवार शाम को कहा कि सचिवालय के 4,000 कर्मचारी हड़ताल खत्म कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ऊमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार देवेंद्र राणा के आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अहमद ने कहा, "सरकार ने हमें तीन महीनों के भीतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है और हमें विश्वास है कि इसे पूरा किया जाएगा। "

अहमद ने कहा कि लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हड़ताल को खत्म किया गया है।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि सरकार कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान कर देगी और अन्य मांगों को भी पूरा करेगी।"

गौरतलब है कि राज्य में गत तीन अप्रैल से 450,000 सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी बकाया राशि का भुगतान छठे वेतन आयोग के अनुसार किए जाने और सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 58 से बढ़ाकर 60 साल करने की कर रहे हैं।

इस बीच अन्य कर्मचारी अपना हड़ताल जारी रखे हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+