पर्यावरण मंत्रालय ने 4 परियोजनाओं को खारिज किया
यह निर्णय राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की यहां पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में लिया गया।
मंगलवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि खारिज की गई परियोजनाओं में गुजरात में जामनगर के पोशित्रा में बंदरगाह की स्थापना, हिमाचल प्रदेश में एक सीमेंट संयंत्र के विस्तार के लिए मजथल वन्यजीव अभयारण्य से जल दोहन, गोवा में लौह अयस्क की खदानों को निष्क्रिय करने और मैगनीज अयस्क का खनन करने जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
स्थायी समिति ने कहा है कि इन परियोजनाओं को मंजूरी देने से इसलिए इंकार किया गया, क्योंकि वे जैव विविधता को प्रभावित कर रही थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications