दिल्ली में आग से 28 जख्मी, 175 झोपड़ियां खाक (लीड-1)

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार को आग लगने की दो घटनाओं में 28 लोग झुलस गए और 175 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग में एक चाय की दुकान में सिलिंडर फटने की वजह से भड़की आग में कम से कम 28 लोग झुलस गए। इनमें 21 बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं।

एक अन्य घटना में एक अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग में स्थित एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से 175 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। यहां किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। भड़की आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे को समय लग गया।

इस बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थाई समिति के अध्यक्ष राम कृष्ण सिंघल ने नगर निगम के आयुक्त के. एस. मेहरा को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि झुग्गी बस्तियों में कोई व्यावसायिक गतिविधि न संचालित हो।

झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के पुर्नवास के सवाल पर सिंघल ने कहा कि इस मसले को दर्जनों बार दिल्ली सरकार के सामने उठाया गया है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में आग की बड़ी वारदातें हुईं हैं। इसमें कुल 150 करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान जाहिर किया जा रहा है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक आर. सी. शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि राजधानी में आग केवल गर्मी की वजह से ही नहीं भड़क रही है बल्कि इसके पीछे लापरवाही भी बरती जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+