परमाणु सम्मेलन में ओबामा ने किया नेताओं का स्वागत (लीड-1)
वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। परमाणु हथियारों में प्रयोग होने वाली सामग्री को आतंकवादियों के हाथ न लगने देने को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को शुरू हुए दो दिवसीय परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विश्व के 46 देशों के नेताओं का स्वागत किया।
ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ सहित विश्व के अन्य नेताओं से हाथ मिलाया और उनके साथ फोटो खिंचवाए।
वर्ष 1945 के बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा विश्व के नेताओं की यह सबसे बड़ी बैठक है। वर्ष 1945 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने सैन फ्रांसिस्को ने विश्व भर के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई थी। इसी बैठक में संयुक्त राष्ट्र का उद्भव हुआ था।
एक संयुक्त विज्ञप्ति के साथ मंगलवार को यह सम्मेलन समाप्त होगा। इस विज्ञप्ति में दुनिया भर में मौजूद बम बनाने वाली सामग्रियों की सुरक्षा के बारे में चार साल एक विशेष योजना का जिक्र होगा। एक अनुमान के मुताबिक 120,000 परमाणु बम बनाने की क्षमता की सामग्री दुनिया भर में मौजूद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications