'खालिस्तान की गतिविधियों पर नजर रखे कनाडा'
वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने कनाडा से कहा है कि वह अपने यहां सिख अलगाववादियों की गतिविधियों पर नजर रखे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की। परमाणु शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे इन दोंनों नेताओं के बीच मुलाकात 30 मिनट तक चली।
इस मुलाकात के दौरान सिंह ने कनाडा को सिख अलगाववादियों की गतिविधियों पर अपनी चिंता से अवगत कराया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कनाडा में मौजूद भारत विरोधी आतंकवादी संगठनों गतिविधियों पर अपनी चिंता से हार्पर को अवगत करा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications