ग्रीन इंडिया मिशन के क्रियान्वयन का खाका अगस्त तक
संयुक्त वन प्रबंधन पर यहां आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए रमेश ने कहा, "ग्रीन इंडिया मिशन का दस्तावेज अप्रैल के अंत तक तैयार हो जाएगा। हम इसे जनता के बीच ले जाएंगे और आम जनता की राय लेने के लिए देश के पांच हिस्सों में सलाह-मशविरा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।"
रमेश ने कहा, "अगस्त के अंत तक हमारे पास इस मिशन का अंतिम खाका उपलब्ध हो जाएगा।"
सार्वजनिक परामर्श का कार्यक्रम अहमदाबाद की संस्था, सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन द्वारा आयोजित किया जाएगा।
जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय एक्शन प्लान (एनएपीसीसी) के तहत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा घोषित आठ मिशनों में से ग्रीन इंडिया मिशन एक है। इसका मकसद देश में 23 प्रतिशत वन क्षेत्र को बढ़ा कर 33 प्रतिशत तक ले जाना है और देश के नष्ट हुए 60 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र का वनीकरण करना है।
रमेश ने कहा कि उनका मंत्रालय मिशन को क्रियान्वित करने के लिए जरूरी कोष के तौर-तरीके पर काम कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications