यूएई की पहली महिला उत्तरी ध्रुव अभियान में
दुबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। एल्हाम अल-कासिमी बगैर किसी मदद के उत्तरी ध्रुव के दो सप्ताह के अभियान पर जाने वाली संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की पहली महिला बन गई हैं।
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार आयोजकों ने सोमवार को कहा है कि एल्हाम के अभियान में स्कीइंग भी शामिल होगा। पूरे आर्कटिक ओसन में बिना किसी सहारे के यात्रा का फिलहाल यह लोकप्रिय तरीका है।
एल्हाम के इस अभियान के दौरान न तो उन्हें दोबारा किसी तरह की आपूर्ति की जाएगी, न हवाई मदद दी जाएगी और न तो अन्य किसी तरह की ही सहायता मुहैया कराई जाएगी।
फिलहाल इस अभियान की तारीख तय नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications