संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 20 वर्षीय मनोज कुमार उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का रहने वाला था और वह उत्तम नगर में रहता था।
उसके एक दोस्त ने बताया,"मनोज दिन में करीब एक बजे छत पर गया था। इसके बाद हमें कुछ आवाज सुनाई दी और देखा गया कि वह जमीन पर गिर पड़ा है।"
दोस्त ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें इसकी जानकारी अपराह्न चार बजे मिली और पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची। मनोज को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था।"
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मंगलवार को आने की संभावना है।
अधिकारी ने बताया, "इस मामले की सभी पहलुओं से जांच हो रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications