पाक से परमाणु बम हासिल कर सकता है अलकायदा : अमेरिका

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका का मानना है कि आतंकवादी संगठन अलकायदा सक्रिय रूप से परमाणु हथियारों की तलाश में है और इस बात का खतरा बना हुआ है कि वह पाकिस्तान या अन्य कमजोर देशों में आपराधिक गिरोहों के जरिए या परमाणु प्रयोगशालाओं में घुसपैठ के जरिए अपने इस मंसूबे को पूरा कर सकता है। अलकायदा ऐसे लोगों की भी तलाश में है जिनके पास परमाणु बम बनाने के लिए जरूरी विशेषज्ञता हो।

व्हाइट हाउस के आतंकवाद निरोधी मामलों के प्रमुख जॉन ब्रेनन ने सोमवार को बताया, "मेरा मानना है कि अलकायदा विभिन्न देशों में उन रास्तों की तलाश में है, जिनके जरिए वह परमाणु रिएक्टर या सामग्री हासिल कर सके।"

परमाणु शिखर सम्मेलन के पहले दिन ब्रेनन ने पत्रकारों से कहा, "अलकायदा उन लोगों तक भी पहुंचने की कोशिश में है, जिनकी पहुंच परमाणु सामग्रियों तक है या फिर उनके पास परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी विशेषज्ञता है।"

ब्रेनन से जब यह पूछा गया कि क्या अलकायदा ने खासतौर से पाकिस्तान में ऐसा वाकई में किया है, इस पर उन्होंने कहा, "इस बात के साक्ष्य हैं कि यह आतंकवादी संगठन ऐसा करने की फिराक में लगा हुआ है। मैं यह मानता हूं कि अब तक हम उसे सफल होने से रोकने में सक्षम रहे हैं।"

आतंकियों द्वारा परमाणु बम हासिल करने को लेकर खड़ा किए गए खतरे को रेखांकित किए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए ब्रेनन ने कहा कि अलकायदा बम बनाने के लिए जरूरी मुख्य सामग्रियों और इसे जोड़ कर बम बनाने की विशेषज्ञता की तलाश में है।

ब्रेनन ने कहा, "आतंकी संगठन और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक संगठन इस श्रृंखला की कमजोर कड़ी की तलाश में होंगे, और यही कारण है कि सभी देशों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए।"

ब्रेनन ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति बराक ओबामा और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच रविवार को हुई चर्चा का विवरण देने से इंकार कर दिया।

उन्होंने बस इतना कहा कि इस खतरे को देखते हुए इस बारे में पाकिस्तान सहित अन्य देशों से बातचीत जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+