राष्ट्रपति की सिक्किम यात्रा बुधवार से
पाटील बुधवार की दोपहर तीन बजे सेना के लिबिंग हेलीपेड से यहां पहुंचेंगी। वह राजधानी के बाहरी क्षेत्र में स्थित रांका ग्राम में गुरुवार को 'कंचनजंगा टूरिस्ट विलेज एंड एम्युजमेंट पार्क' के उद्घाटन के लिए जाने से पहले राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
वह गुरुवार को यहां इस सीमावर्ती राज्य में सेना के हेलीकॉप्टर में पहाड़ों पर उड़ान भरेंगी।
राष्ट्रपति शुक्रवार को उच्च न्यायालय के स्वर्ण जयंती उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह गंगटोक से 12 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध साराम्सा गार्डन का भ्रमण करेंगी। दिल्ली लौटने से पहले वह सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications