लंबी औरतों को मिलता है ज्यादा वेतन
लंदन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। लंबे कद की महिलाओं को छोटे कद की महिलाओं की तुलना में ज्यादा वेतन मिलता है।
कपड़ा विक्रेता कंपनी 'लांग टाल सैली' की अगुवाई में हाल ही में 16 वर्ष से अधिक उम्र वाली 1,461 महिलाओं पर अध्ययन किया गया। इस अध्ययन से पता चला कि पांच फीट आठ इंच या इससे लंबी महिलाओं की सलाना कमाई 30,000 पाउंड ज्यादा रही या इन्होंने अपने उन समकक्षों जिनकी लंबाई कम है, से 5,000 पाउंड ज्यादा कमाया।
लंबी महिलाओं की श्रेणी में शामिल 20 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उन्होंने 30,000 पाउंड या इससे अधिक कमाया। वहीं पांच फीट आठ इंच से कम लंबाई वाली 10 फीसदी महिलाएं ही इस आंकड़े तक पहुंच सकीं।
इन 20 फीसदी महिलाओं ने यह भी माना कि उनकी लंबाई उनके शक्तिशाली होने और अधिकार प्राप्त करने का एक स्रोत है जबकि कम लंबाई वाली महिलाओं में केवल पांच फीसदी ने यह बात स्वीकार की।
अध्ययन में यह भी पाया गया कि पांच फीट आठ इंच से ज्यादा की लंबाई वाली एक तिहाई महिलाओं ने अपने लुक में कोई बदलाव नहीं किया जबकि कम लंबाई की श्रेणी में आने वाली 90 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वह अपने लुक को लेकर खुश नहीं हैं।
एक वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' ने 'द टाल बुक : एक सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ फ्रॉम ऑन हाई' किताब के लेखक एरियन कोहेन के हवाले से लिखा है कि कार्यस्थल पर लंबे लोग ज्यादा सफल रहते हैं। वे न सिर्फ ज्यादा कमाते हैं बल्कि उन्हें नेतृत्व करने का अवसर भी ज्यादा मिलता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications