भारत की वृद्धि दर 2010 में 8.2 प्रतिशत होगी : एडीबी
एडीबी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में सुधार, निजी खपत में और निवेश में वृद्धि से अगले दो वर्षो में आर्थिक वृद्धि को सहारा मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में कहा गया कि खराब मानसून और देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ के कारण खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतें और वर्ष 2010 तथा 2011 में ईंधन की कीमतों में वृद्धि की आशंका नीति निर्माताओं के लिए एक चुनौती होगी।
एडीबी का अनुमान है कि वर्ष 2010 में वार्षिक महंगाई पांच प्रतिशत और 2011 में 5.5 प्रतिशत होगी।
एडीबी ने कहा कि कमजोर कृषि क्षेत्र और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में विकास की धीमी गति से दीर्घकालिक वृद्धि में बाधाएं बनी रहेंगी।
एशिया प्रशांत क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को वित्त मुहैया कराने वाले मनीला स्थित बैंक ने कहा कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अधिक सरकारी निवेश की आवश्यकता है। राजकोषीय स्थिति सुधारने के लिए सब्सिडी में कटौती से इसके लिए निजी-सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications