जबलपुर मेडिकल कॉलेज से बच्चा गायब
गढ़ा थाने से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के नर्सरी वार्ड में भर्ती चार माह के बच्चे को मंगलवार की सुबह अज्ञात लोग चुरा ले गए। शिशु विभाग के डॉक्टर नरेंद्र सैनी द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि जिस बच्चे की चोरी हुई है वह लावारिस था।
दर्ज शिकायत में बताया गया है कि मां-बाप के छोड़े जाने से लावारिस हुए बच्चे की मेडिकल कॉलेज के नर्सरी वार्ड में ही परवरिश चल रही थी और मंगलवार की सुबह लगभग सवा सात बजे अज्ञात लोग उसे लेकर चंपत हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications