धूम्रपान की लत कम करता है काम का दबाव!
जर्मनी के शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने में सफलता हासिल की है कि काम के दबाव के कारण धूम्रपान का आदी व्यक्ति काफी हद तक निकोटीन की पराधीनता या फिर उसकी लत से मुक्ति पा सकता है।
कोलोन विश्वविद्यालय की शोधकर्ता एना श्चिमिडट के नेतृत्व में काम करने वाले एक दल ने 197 ऐसे लोगों पर किए गए शोध के माध्यम से यह निष्कर्ष निकाला है, जो काम भी करते हैं और धूम्रपान के आदी भी हैं।
इस शोध के माध्यम से पता चला कि कार्यस्थल पर काम के दबाव के कारण लोग आम दिनों की अपेक्षा कम धूम्रपान करते हैं। काम के बोझ या तनाव के कारण उनका धूम्रपान पर आश्रित होने की प्रक्रिया कम होती चली जाती है।
ऐसा उन स्थानों पर खासतौर पर होता है, जहां धूम्रपान को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं और साथ ही साथ जहां काम के घंटे काफी लंबे होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications