एयर इंडिया का सबसे बुरा दौर खत्म : पटेल

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित अमेरिका-भारत व्यापार परिषद की बैठक के इतर पटेल ने संवाददाताओं से कहा, "एयर इंडिया के लिए सबसे बुरा दौरा बीत चुका है। विमान कंपनी ने अपने घाटे को प्रतिमाह 400 करोड़ रुपये से घटाकर 300 करोड़ रुपये करने में सफलता हासिल की है।"

पटेल ने पिछले महीने राज्यसभा को सूचित किया था कि एयर इंडिया को इस वित्तीय वर्ष में 5,400 करोड़ रुपये का घाटा होगा। विमानन कंपनी को वर्ष 2007-08 में 2,226.16 करोड़ रुपये और वर्ष 2008-09 में 5,548 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

पटेल ने कहा कि बजट की घोषणा के अनुसार एयर इंडिया को इस वित्तीय वर्ष में 1,200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी।

पटेल ने कहा कि नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीसरे टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी तीन जुलाई को करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+