विस्फोट मामले में 17 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा
सजा की अवधि पर सरकारी वकील और बचाव पक्ष के वकील की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस. पी. गर्ग ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सजा की घोषणा 17 अप्रैल को की जाएगी।
इससे पहले सरकारी वकील एस. के. दास ने हत्या के लिए दोषी चार लोगों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की थी। बचाव पक्ष के वकील ने अधिकतम सजा के रूप में आजीवन कारावास देने के लिए कहा है।
चौदह साल पहले लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में हुए विस्फोट में 13 लोग मारे गए थे और 39 जख्मी हुए थे। अदालत ने आठ अप्रैल को एक महिला सहित छह लोगों को इस विस्फोट का दोषी माना और चार लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। सभी अभियुक्त जम्मू एवं कश्मीर से हैं।
विस्फोट 1996 में दो मई की शाम दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर के व्यस्ततम सेंट्रल मार्केट में हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications