चीन इस साल शुरू करेगा दूसरा चंद्र अभियान
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक देश की पहले चंद्र जांच अभियान 'चेंज-1' के प्रमुख डिजाइनर यी पीजियन कहते हैं, "अन्य देश भले ही अपनी योजनाओं में बदलाव करें लेकिन चीन को अपनी चंद्र अन्वेषण की गति को धीमा नहीं करना चाहिए।"
चीन इस साल के अंतिम छह महीनों में दूसरा चंद्र जांच अभियान 'चेंज 2; शुरू करने की योजना बना रहा जबकि 2013 तक उसकी एक चंद्र लैंडर और एक रोवर भेजने की योजना है।
'चेंज 2', 'चेंज 3' के लिए प्रमुख लैंडिंग प्रौद्योगिकियों की जांच करेगा और लैंडिंग क्षेत्र की तस्वीरें लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications