दिल की बीमारी है तो सुनें संगीत
अध्ययन में पाया गया कि संगीत सुनने से रक्त चाप, हृदय गति की दर और अवसाद के स्तर को कम किया जा सकता है। इस अध्ययन को फिलाडेल्फिया के टेम्पल विश्वविद्यालय में अंजाम दिया गया।
शोधकर्ता जोके ब्रैड का कहना है कि दिल की बीमारी बहुत तनावपूर्ण होती है। उन्होंने कहा, "हमारे अध्ययन में पता चला कि संगीत सुनना दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।"
शोधकर्ताओं ने 23 अध्ययनों के आंकड़ों की समीक्षा की जिनमें 1,461 मरीजों को शामिल किया गया था। इस अध्ययन में इस बात के भी संकेत मिले हैं कि संगीत सुनने से व्यक्ति की मनोदशा में भी सुधार होता है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हम सभी जानते हैं कि संगीत का हमारी भावनाओं, मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रिया और जिंदगी के प्रति नजरिए पर असर पड़ता है। इस अध्ययन से भी पता चलता है कि संगीत किस तरह से दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications