वजन घटना है तो नाश्ते में अंडे खाइए
कनेक्टीकट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि नाश्ते में अंडे का सेवन करने से पूरे दिन कैलोरी ग्रहण करने की क्षमता 18 फीसदी तक कम हो सकती है।
अंडे में अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन होता है और प्रोटीन के कारण आपको अपना पेट भरा हुआ महसूस होगा। इस वजह से आपके अंदर वक्त-बेवक्त कुछ खाने की लालसा नहीं होगी।
शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने सुबह-सुबह अंडायुक्त नाश्ता किया, उन्हें जब दोपहर का भोजन दिया गया तब उन्होंने अपेक्षाकृत कम कैलोरी ग्रहण की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications