बिहार में नक्सलियों ने 2 की हत्या की
पुलिस के अनुसार किशनपुर गांव निवासी अर्जुन पासवान और विशुनदेव यादव को नक्सलियों ने सोमवार रात गांव से अगवा कर लिया और गांव से कुछ दूरी पर स्थित भलसेंगना जंगल में गोली मार कर हत्या कर दी।
सोनो थाना के प्रभारी प्रदुमन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार सुबह दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने पर्चा भी बरामद किया है जिसमें दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है।
सिंह के मुताबिक इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है और नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications