10 हजार जनसुविधा स्थल बनाएगा पर्यटन मंत्रालय

जयपुर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पर्यटन मंत्रालय ने अगले पांच वर्षो में देश के सभी राजमार्गो पर 10,000 जनसुविधा केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है। इसके तहत यात्रियों को रात्रि विश्राम, आधारभूत जनसुविधाएं एवं खान-पान की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

राजस्थान की राजधानी में जारी 'ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार' नाम के वर्कशॉप के दौरान अपनी बात रखते हुए पर्यटन सचिव सुजीत बनर्जी ने यह बात कही।

बनर्जी ने कहा, "यात्रियों को राजमार्गो पर प्रत्येक 40 किलोमीटर और पहाड़ी रास्तों पर प्रत्येक 30 किलोमीटर पर खान-पान, शौचालय और रहने की उन्नत व्यवस्था मिलेगी।"

इस संबंध में पर्यटन मंत्रालय की सड़क परिवहन मंत्रालय के साथ बातचीत चल रही है। ये दोनों मंत्रालय इस सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) से बात कर रहे हैं।

बनर्जी ने बताया कि आईटीडीसी विभिन्न तेल कंपनियों से भी बात कर रहा है। उन्होंने कहा, "हमारा मकसद यात्रियों को आराम, खान-पान और जनसुविधाओं के अलावा गैस स्टेशन और अन्य तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराना है। यह काम अगले पांच वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।"

इस काम के लिए सरकार ने निजी कंपनियों की भी मदद लेने का फैसला किया है। सभी केंद्र सरकारी और निजी सहयोग से संचालित होंगे। साथ ही साथ जो सुविधाएं मौजूदा समय में राजमार्गो पर मौजूद हैं, उनकी व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+