उच्च संवर्धित यूरेनियम को त्याग देगा यूक्रेन
दोनों नेताओं द्वारा सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार यूक्रेन अपनी परमाणु इकाइयों को कम संवर्धित यूरेनियम से संचालित करने के योग्य बनाएगा। फरवरी में यांकोविच के सत्ता ग्रहण करने के बाद से दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है।
अभी तक इस बात का ब्योरा नहीं दिया गया कि यूक्रेन के यूरेनियम को कहां स्थानांतरित किया जाएगा लेकिन व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि यूक्रेन के भंडार को सुरक्षित करने में अमेरिका और रूस दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ओबामा ने अपने बयान में यूक्रेन की घोषणा का स्वागत करते हुए परमाणु सुरक्षा और अप्रसार की दिशा में इसे यूक्रेन के नेतृत्व का एक ऐतिहासिक कदम बताया।
यूक्रेन के पास सोवियत युग का करीब 90 किलोग्राम उच्च संवर्धित यूरेनियम है जो कई परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए पर्याप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications