पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में लगी आग पर काबू
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई। इस आग ने धीरे-धीरे लगभग 200 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल गई। इस आग को बुझाने के लिए राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा चलाए गए तेज अभियान के बावजूद मंगलवार सुबह इस पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने का अभियान लगभग 20 घंटे चला।
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक श्रीनिवास मूर्ति के मुताबिक यह आग लगभग 200 हेक्टेयर में फैली हुई थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। इस अग्निकांड से कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications