ईरान पर नए प्रतिबंधों के खिलाफ है ब्राजील
ईरान के सरकारी प्रेस टीवी के अनुसार परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन से इतर सोमवार को ब्राजील के रक्षा मंत्री नेल्सन जोबिम ने कहा कि पिछले प्रतिबंधों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम नहीं थमा।
ईरान को परमाणु संवर्धन कार्यक्रम बंद करने को बाध्य करने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी देश ईरान के खिलाफ प्रतिबंध लगाना चाहते हैं। परंतु चीन, रूस और ब्राजील सहित गुट निरपेक्ष देशों के कुछ सदस्य इस बात पर जोर दे रहे हैं कि राजनयिक प्रयासों को एक मौका देना चाहिए।
जोबिम ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ईरान को यह गारंटी देने का आग्रह किया कि अमेरिका और इजरायल उस पर हमला नहीं करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले सप्ताह नई परमाणु नीति की घोषणा करते हुए वादा किया था कि परमाणु हथियारविहीन देशों पर अमेरिका आणविक हथियारों का उपयोग नहीं करेगा।
ईरान और उत्तर कोरिया पर परमाणु हमले का विकल्प अमेरिका ने खोले रखा क्योंकि ये देश परमाणु अप्रसार के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications