बिडेन ने परमाणु मामले पर गुटनिरपेक्ष देशों को घेरा

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को विकासशील देशों के एक दर्जन नेताओं से कहा, "परमाणु सुरक्षा, परमाणु अप्रसार और अन्य मुद्दों पर मेरे देश और गुटनिरपेक्ष आंदोलन (नैम) के लक्ष्य कभी नजदीक नहीं रहे।"

बिडेन ने एक दोपहर भोज में कहा, "हमें पता है कि कुछ नैम देश और अन्य महसूस करते हैं कि हम तेजी से आगे नहीं बढ़ रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि एक बात पर सहमति है कि अधिक परमाणु हथियार या परमाणु हथियार संपन्न देशों की संख्या बढ़ना सही नहीं है।

बिडेन ने कहा कि परमाणु बम बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री पर नियंत्रण लगाना हर किसी के हित में है।

उन्होंने कहा कि करीब 40 से अधिक देशों में परमाणु हथियार बनाने की सैकड़ों टन सामग्री बिखरी पड़ी है। दुनिया में खतरनाक परमाणु सामग्री का आधा हिस्सा सरकारों के पास नहीं वरन उद्योगों के पास है। इस समान चिंता से निपटने के लिए उनके साथ मिलकर काम करना होगा।

बिडेन द्वारा आयोजित दोपहर भोज में अल्जीरिया, चिली, मिस्र, इंडोनेशिया, मलेशिया, मोरक्को, नाइजीरिया, सऊदी अरब, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम के अधिकारी मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+