क्विज के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देगा थाईलैंड

उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को अपने देश का भ्रमण करने के मकसद से प्रेरित करने के लिए थाईलैंड क्विज प्रतियोगिता आयोजित करेगी। प्रतियोगिता छात्रों और शिक्षकों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्रों और शीर्ष-2 स्थान पाने वाले शिक्षकों को थाईलैंड जाने का मौका भी मिलेगा। यही उनका पुरस्कार होगा।

भारत में कार्यरत थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के निदेशक चट्टन कुंजारा ना आयुध्या ने आईएएनएस को बताया, "थाईलैंड के लिए भारतीय पर्यटक काफी महत्वपूर्ण हैं। पिछले वर्ष 614,000 भारतीय थाईलैंड पहुंचे थे। इनमें से पंजाब के लोगों की सर्वाधिक संख्या थी।"

थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण द्वारा आयोजित किए जाने वाले क्विज कार्यक्रम में 40 स्कूलों के शिक्षक और छात्र हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन चण्डीगढ़ पर्यटन के सहयोग से कराया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+