अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने की अंतरिक्ष में चहलकदमी
रिक मैस्ट्राचियो और क्लेटन एंडरसन ने इस दौरान आईएसएस से एक खाली अमोनिया टैंक को हटाया और उसके स्थान पर दूसरा टैंक जोड़ा। आईएसएस की प्रशीतन प्रणाली के लिए यह टैंक महत्वपूर्ण है।
टैंक को जोड़ने की बहुचरणीय प्रक्रिया में आईएसएस की रोबोटिक आर्म की मदद के साथ तीन 'स्पेश वॉक' की आवश्यकता थी। अंतरिक्ष में पहली चहलकदमी शुक्रवार को हुई। मंगलवार को फिर से अंतरिक्ष में चहलकदमी होगी।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने डिस्कवरी मिशन की अवधि एक दिन के लिए बढ़ा दी है ताकि चालक दल के सदस्य अंतरिक्ष यान की 'ऊष्मारोधी परत' का निरीक्षण कर सकें। अब डिस्कवरी अंतरिक्ष यान 19 अप्रैल को फ्लोरिडा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र उतरेगा।
नासा ने पुराने पड़ चुके इस अंतरिक्ष यान को बाकी तीन मिशनों के बाद इस वर्ष के अंत में सेवा से हटाने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications