गर्मी के कारण झारखण्ड में स्कूलों का समय बदला
राची में अब स्कूल 8.30 मिनट की बजाय सुबह 6.30 मिनट पर खुलेंगे और शाम को 2.30 बजे बंद होने के बजाय 11 बजे ही बंद हो जाएंगे। रांची में सोमवार को तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य में पलामू और अन्य भागों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक पिछले साल 11 अप्रैल को रांची में तापमान 34 डिग्री सल्सियस था लेकिन इस वर्ष 40.6 डिग्री तक पहुंच गया है।
पढ़ें- मौसम की अन्य खबरें
झारखण्ड में गर्म हवाओं के चलने से बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पर्यावरणविद् नीतीश प्रियदर्शी ने बताया, "पिछले कुछ वर्षो में रांची की जलवायु में परिवर्तन हुआ है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो चुकी है और उनकी जगह कई मंजिला इमारतें खड़ी हो चुकी हैं। पिछले नौ साल में दो लाख से अधिक वाहनों का पंजीयन हुआ है जिनसे उत्पन्न होने वाले प्रदूषण के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications