चिली में सुनामी से 100 की मौत : रिपोर्ट
सेन्टियागो, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चिली में गत 27 फरवरी को आए 8.8 की तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के बाद आई सुनामी में कम से कम 100 लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार भूकंप और लहरों से मची तबाही से अब तक 486 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यहां 79 लोग लापता बताए जा रहे हैं जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 100 लोगों की मौत डूबने से हुई जबकि दूसरों की मौत दिल का दौरा पड़ने और गंभीर चोटें लगने से हुई।
पुलिस की ओर से यह दस्तावेज इसी सप्ताह गृह मंत्रालय और अभियोजक सोलांगे हुएर्ता को सौंपा जाएगा। हुएर्ता सुनामी की चेतावनी जारी करने में हुई आधिकारिक विफलता से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications