मनमोहन-ओबामा के बीच वार्ता शुरू (लीड-1)
पिछले साल नवंबर के बाद ओबामा और मनमोहन सिंह के बीच यह पहली द्विपक्षीय मुलाकात है। इस बैठक में मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता और फिलहाल अमेरिका में कैद डेविड कोलमैन हेडली के मामले के साथ ही पाकिस्तान की धरती से आतंकवाद का मसला उठने की संभावना है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। वह यहां परमाणु सुरक्षा के मसले पर होने वाले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में 42 देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications