उप्र में पारा 44 के पार
पिछले 24 घंटे के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा है, जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झ्झांसी 43.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर और इलाहाबाद का 43 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ का 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के असर से गंगा के मैदानी इलाकों के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना नहीं के बराबर है और गर्म हवा का प्रकोप जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
