ईरान पर प्रतिबंध लाभकारी नहीं होगा : भारत
ईरान का परमाणु मुद्दा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच रविवार को ब्लेयर हाउस में हुई बातचीत के दौरान उठाया गया।
विदेश सचिव निरूपमा राव ने दोनों नेताओं की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि नेताओं के बीच चर्चा न्यूयार्क में जारी उस बातचीत के जिक्र के साथ शुरू हुई, जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ईरानी परमाणु मुद्दे के साथ निपटने के लिए कोई प्रस्ताव पारित कर सकता है।
राव ने कहा, "इसलिए ओबामा ने प्रधानमंत्री सिंह को उन चर्चाओं के बारे में बताया। हमारे प्रधामंत्री ने इस संदर्भ में भारत के रुख को बहुत स्पष्ट कर दिया।"
राव ने कहा, "आप उस सच के बारे में जानते हैं कि हमने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि एनपीटी के सदस्य के नाते परमाणु मुद्दे पर ईरान को कुछ खास जिम्मेदारियां निभानी है।"
प्रतिबंध के मुद्दे पर मनमोहन सिंह ने ओबामा से कहा कि प्रतिबंधों से चूंकि आम जनता प्रभावित होती है, लिहाजा इसका हमेशा प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications