मीरा कुमार से मिले राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष
लोकसभाध्यक्ष के संसद भवन स्थित कार्यालय में हुई भेंट के दौरान विधानसभाध्यक्ष ने मीरा कुमार को राज्य विधानसभा में पहली बार चुने गये विधायकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया जिसे लोकसभाध्यक्ष ने मंजूर कर लिया है। यह कार्यशाला आगामी जून माह में होगी।
लोकसभाध्यक्ष ने राजस्थान विधानसभा में विधायकों के प्रश्नोत्तर को ऑनलाइन करने सम्बंधी सिस्टम को लागू करने के लिए देश में सर्वत्र हो रही प्रशंसा के लिए शेखावत को बधाई दी और इस सिस्टम के बारे में विस्तार में जानकारी ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications