ब्राजील भूस्खलन में मृतकों की संख्या 225 हुई
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार रविवार को रियो डी जनेरियो के उपनगरीय इलाके मोरे डो बूंबा स्थित शेंटीटाउन से राहतकर्मियों ने मिट्टी में धंसे दो शवों को निकाला, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 225 हो गई। राहतकर्मियों और अधिकारियों को आशंका है कि अभी तक 150 शव जमीन के नीचे दबे हैं।
राहतकार्य में जुटे लोगों को अब समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें अभी और मलबा हटाना हैं। सबसे बुरा हाल शेंटीटाउन का है क्योंकि यहां लगभग 50 इमारते भूस्खलन की वजह से नष्ट हो गई हैं।
गत शुक्रवार से भूस्खलन प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है। रियो डी जनेरियो, साओ गोंजालो, पेट्रोपोलिस, निलोपोलिस, मेग और पाराकैंबी शहरों में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार रियो डी जेनरियों में भूस्खलन से लगभग 50,000 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित लोग शिविरों में रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications