ईदी अमीन के बेटे पर मारपीट का आरोप
स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार 28 साल के फैसल का नाम भी उन आठ लोगों में शामिल है जिन पर आव्रजन केंद्र में ही ब्रिटेन से प्रत्यर्पित किए जा रहे एक शख्स की पिटाई करने का आरोप है। फैसल अमीन की 43वीं संतान माने जाते हैं।
इस हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। अब वह ब्रिटेन में ही रुकेगा ताकि हमलावरों के खिलाफ साक्ष्य मुहैया करा सके। हमला हीथ्रो हवाई अड्डे निकट कोल्नब्रुक में हुआ था।
उल्लेखनीय है कि फैसल पिता अमीन ने वर्ष 1971 से 79 तक यूगांडा में शासन किया। माना जाता है कि उनके शासनकाल में 400,000 से अधिक लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications