दिल्ली में आंशिक बादल छाने के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।
आईएमडी के अनुसार सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है लेकिन बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
रविवार को दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications