अरुंधती राय के खिलफ मामला दर्ज
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रायपुर के सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत मित्रा ने तेलिबंध पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि राय ने अपने लेख 'वाकिंग वीद द कॉमरेड्स' में नक्सलियों को महिमामंडित किया।
शिकायत में यह आरोप लगाया है कि लेख में मौजूद सामग्री 'छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम-2005' के तहत अपराध है।
मित्रा ने राय के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त, मुख्यमंत्री रमन सिंह और पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन के पास भी शिकायत भेजी है।
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने कहा कि पुलिस विभाग इस मामले की छानबीन कर रहा है। शिकायत शनिवार को दर्ज कराई गई थी।
मित्रा ने आईएएनएस को बताया, "अगर पुलिस मेरी शिकायत पर राय के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो मैं स्थानीय अदालत में मुकदमा दर्ज कराऊंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications