जिन्ना पर अपनी टिप्पणी को लेकर दृढ़ हूं : जसवंत
जियो टीवी ने खबर दी है कि कराची हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुए जसवंत ने कहा, "अपनी किताब में जिन्ना के बारे में मैंने जो कुछ लिखा है, उस पर मैं पूरी तरह दृढ़ हूं।"
जसवंत ने कहा, "मैं एक साहित्यिक यात्रा पर पाकिस्तान आया हूं और इस दौरान विभिन्न विद्वानों और पाठकों को अपनी पुस्तक के बारे में बताऊंगा।"
जसवंत मंगलवार को इस्लामाबाद जाएंगे, जहां उनकी किताब का विमोचन किया जाएगा। अपने छह दिवसीय पाकिस्तान दौरे के दौरान वह लाहौर भी जा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications